वृंदावनः ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर आने वाली महिलाओं व युवतियों को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने वाला आरोपित पुलिस गिरफ्तारी से अभी भी बाहर है। शुक्रवार को उसने अपने वाट्सएप स्टेट्स पर एक वीडियो लगाया है, जिसमें 40 मिनट की अश्लील वीडियो तीन सौ रुपये में बेचने की घोषणा की। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह पकड़ से दूर है।
कोतवाली क्षेत्र के केशीघाट स्थित खपाटिया घेरा निवासी प्रिंस वर्मा उर्फ प्रिंस ठाकुर ने पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर दर्जनों महिला व युवतियों के अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिए। इससे तीर्थनगरी में खलबली मच गई। वायरल वीडियो में स्थानीय महिलाएं, युवतियों के अलावा बाहरी युवतियां भी शामिल हैं।
झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, अब तक वह पुलिस पकड़ से बाहर है। आरोपित लगातार वीडियो प्रसारित कर रहा है। शुक्रवार को आरोपित ने एक वीडियो अपने स्टेटस पर अपलोड किया है।
इसमें वह फुल अश्लील वीडियो खरीदने के लिए तीन सौ रुपये की मांग कर रहा है। इससे महिलाओं व युवतियां तनाव में हैं। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपित पुलिस की हिरासत में होगा।
मधेपुरा-वीरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा में घुसी कार, 4 लोगों की मौत




