- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

विराट कोहली का इंस्टाग्राम फिर एक्टिव, फैन्स में मचा था हड़कंप,डिलीट या हैक उठ रहे सवाल

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारतीय टीम के सबसे बड़े सितारे विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल हटा दिया है। फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर कोहली ने ऐसा क्यों किया है।हालांकि बाद में कोहली इंस्टग्राम पर फिर से एक्टिव हो गए। यह शुक्रवार को अचानक ड‍िएक्ट‍िव या यूं कहें ड‍िलीट हो गया था।हालांकि यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या थी, अब बात अब तक कोहली की तरफ से स्पष्ट नहीं हुई है।

बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में शानदार सेंचुरी लगाकर माहौल बना दिया था। इसके बाद, फैंस उनके फॉर्म में लौटने का जश्न मना रहे थे, और वे IPL और वनडे कैलेंडर में उनके अगले मैचों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन ऐसा लगता है कि अब बात मैदान से हटकर कहीं और चली गई है।

See also  रांची में एक ही रात में तीन पेट्रोल पंप पर हुई लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने किया हमला

महेंद्र सिंह धोनी से अचानक क्यों मिले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ?
विराट, जो अपनी पर्सनल फैमिली लाइफ जीना पसंद करते हैं, सिर्फ सोशल मीडिया के ज़रिए ही अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। हालांकि, उनका इंस्टाग्राम हैंडल, जिसके 274 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं, अचानक गायब हो गया है, जिससे फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। ऐसे में आखिर कोहली ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही है।

5d2g08cc kohli

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मैच फिक्सिंग का बम फूटा, ICC ने इस इंटरनेशनल क्रिकेटर पर लगाया बैन
क्या हो सकती है वजह
सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने एजिलिटास के साथ अपने आने वाले One8 ब्रांड को लेकर हाइप बनाने के लिए शायद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है और PUMA से अलग होने के बाद ब्रांड रीलॉन्च के साथ जल्द ही वापसी कर सकते हैं।
इससे पहले भी फैन्स को कर चुके हैं कंफ्यूज
दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब कोहली अपने फैन्स को कंफ्यूज करते रहे हैं।इससे पहले कोहली ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि “वास्तव में आप केवल तभी फेल होते हैं, जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं”।
हालांकि विराट कोहली का इंस्टाग्राम हैंडल अभी भी एक रहस्य बना हुआ है, लेकिन X पर उनकी मौजूदगी बरकरार और एक्टिव है।क्रिकेटर की X प्रोफ़ाइल पूरी तरह से दिख रही है, और उनका लेटेस्ट पोस्ट 23 जनवरी, 2026 को आया था, जब उन्होंने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को उनके रिटायरमेंट पर बधाई दी थी। उनकी X टाइमलाइन पर इंस्टाग्राम का कोई ज़िक्र नहीं है। इस बीच, सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें टैग करके क्लैरिफिकेशन मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक क्रिकेट आइकन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

See also  India vs South Africa 1st T20I:कटक में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now