बरकट्ठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव-आगजनी के बाद तनाव, जीटी रोड़ को किया जाम

बरकट्ठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव-आगजनी के बाद तनाव, जीटी रोड़ को किया जाम

हजारीबागः जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी में नगर भ्रमण पर निकले लोगों पर तरबेचवा गांव में रविवार शाम को दो गुटों के बीच तनाव हो गया। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर पथराव किया। इसकी मिलते ही दूसरे गुट के लोग भी जुट गये और विरोध करने लगे। उग्र लोगों ने चार घरों एवं तीन बाइक में आग लगा दी। पथराव और मारपीट में दोनों गुटों में कई लोग घायल हो गये। पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बीच चाय की चुस्की लेते नजर आये TMC सांसद युसूफ पठान, फोटो पर मचा बवाल
घटना के बाद नाराज लोगों ने शाम में जीटी रोड़ को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रात करीब साढ़े दस बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क जाम को खत्म किया। जानकारी के अनुसार, झुरझुरी में सात अप्रैल से नौ दिवसीय धार्मिक आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर रविवार की शाम लोग नगर भ्रमण पर निकले थे। नगर भ्रमण में शामिल लोग जैसे ही तरबेचवा के एक धार्मिक स्थल के पास, पहुंचे तभी उन पर एक गुट के लोगों ने पथराव किया। इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। फिर आगजनी की घटना हो गयी।

बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा में धराया, भाग रहा था बिहार।

घटना की जानकारी उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को दे दी गयी। इसके बाद डीएसपी अजीत कुमार विमल, एसडीओ जोहन टुडू, बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक इ अंसारी, थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता, गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एक गुट द्वारा की गयी सड़क जाम द्वारा की गयी सड़क जाम रात साढ़े दस बजे तक रही। जीटी रोड़ जाम होने के वजह से सड़क की दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। लोग स्थानीय प्रशासन को कोस रहे थे।

जमशेदपुर DC अनन्य मित्तल के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, FIR दर्ज, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
SP अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी हुई है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now