जमशेदपुर DC अनन्य मित्तल के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, FIR दर्ज, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

जमशेदपुर DC अनन्य मित्तल के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, FIR दर्ज, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

पूर्वी सिंहभूमः जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के फेक फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इसको लेकर जमशेपुर के बिष्टुपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिहार में वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला, हरजौत कौर और वंदना प्रेयसी का हुआ ट्रांसफर

WhatsApp Image 2025 04 13 at 6.10.17 PM
इस फर्जी फेसबुक अकाउंट में जमशेदपुर डीसी अनन्य मित्तल की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इस अकाउंट से बहुत सारे लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा जा रहा है। फ्रेंड बनने के बाद इस अकाउंट से मैसेज भेजकर बातचीत भी की जा रही है।जमशेदपुर जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि इस फर्जी प्रोफाइल से आने वाले संदेशों के झांसे में ना आए और किसी तरह की आर्थिक सहायता मांगने पर फर्जी आइडी को ब्लॉक करके रिपोर्ट करें।

 

See also  देवघर सेंट्रल जेल में गैंगस्टर की संदिग्ध मौत, बाबा परिहस्त पर हत्या, रंगदारी, डकैती के कई मामले है दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now