- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

विनेश फोगाट ने लिया रिटायरमेंट, बोलीं- मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई…माफ करना

विनेश फोगाट ने ओलंपिक में डिस्क्वालिफिकेशन के बाद कुश्ती से सन्यास का किया एलान, कहा-'मैं हार गई'

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार 8 अगस्त को तड़के सुबह कुश्ती से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना।’ पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले उन्हें 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से डिस्क्वालिफाई होना पड़ा था, जिसके बाद विनेश ने यह फैसला लिया।

Delhi में झारखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन पर में सकते है बड़े बदलाव

इसी के साथ उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। वह 2016, 2020 और 2024 ओंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, मगर वह एक भी बार मेडल नहीं जीत पाईं। पेरिस में फाइनल में पहुंचने के बाद उनका सिल्वर मेडल कन्फर्म हो गया था, मगर ओवरवेट होने की वजह से वह डिस्क्वालिफाई हो गईं।

See also  मध्यप्रदेश में बाघ ने व्यक्ति को मार डाला, ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर हमला किया

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।’

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50Kg वर्ग में लड़ रही थी। 6 अगस्त को उन्होंने तीन पहलवानों को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी, इनमें वर्ल्ड नंबर-1 और गत ओलपिक चैंपियन युइ ससाकी भी शामिल थीं। हालांकि मुकाबले के अगले दिन 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।

विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में ओलंपिक के फैसले के खिलाफ शिकायत की है। विनेश फोगाट को पदक मिलेगा या नहीं इस बारे में सीएएस गुरुवार को अंतरिम फैसला सुनाएगा। विनेश ने वजन कम करने के लिए रात-रात भर मेहनत की, जिससे शरीर में पानी की कमी के कारण वह बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

See also  Paris Olympics में भारत को सबसे बड़ा झटका, विनेश फोगोट को किया गया अयोग्य घोषित

GUbOL5FaoAAltX0

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा ।हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी । हमें आप पर गर्व है विनेश ! “

झारखंड मुख्यमंत्री मईंया योजना को लेकर विभाग ने जारी किया नया SOP, किये गए कई बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now