झारखंड में ग्राम प्रधान की घर में घुसकर हत्या, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर मार दी गोली

झारखंड में ग्राम प्रधान की घर में घुसकर हत्या, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर मार दी गोली

खूंटीः जिले के लांदुप पंचायत के काड़ेतुबिद गांव में रविवार देर ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले ग्राम प्रधान को लाठी-डंडे से पीटा फिर गोली मारकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान पर हो रहे हमले को देखकर उसका भांजा आचू मुंडा भी बचाव करने निकला लेकिन अपराधियों ने उसपर भी जानलेवा हमला किया जिससे वो घायल हो गया।

बोकारो में इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को बड़ा हादसा, शिवपुरिया इस्पात उद्योग के ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट, दो मजदूर घायल
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात तेज बारिश हो रही थी और बलराम मुंडा अपने घर में थे। इसी दौरान दर्जनों हथियारबंद अपराधी उनके घर घुसे और बलराम मुंडा पर सभी टूट पड़े. लाठी डंडे से पीटा और गोली मारकर उसकी बेरहमी हत्या कर दी।

रांची के ओरमांझी टोल प्लाजा पर जबरन वसूला जा रहा है दोगुना शुल्क, मान्य फास्टैग को ब्लैकलिस्ट बताकर हो रही है पैसे की उगाही
बताया जा रहा है कि अपराधी लगभग आधा घंटा तक घर में रहे और इस दौरान न केवल हमला किया, बल्कि घर में रखे धान के बोरे फाड़ दिए और अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात की जानकारी पुलिस को देर रात ग्रामीणों ने दी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी
वारदात की सूचना पर पुलिस ने पूरे सड़क मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। DSP वरुण रजक ने हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गंभीर है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ग्राम प्रधान की ठेकेदारी से संबंधित विवाद के कारण हत्या की गई है।वहीं एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि हत्याकांड जांच के लिए DSP वरुण रजक के नेतृत्व में एक SIT गठित की गई है और गठित SIT लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now