धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बड़ा हादसा,भूधंसान में कई लोगों के दबने की खबर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2025

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बड़ा हादसा, भूधंसान में कई लोगों के दबने की खबर

धनबादः इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र से आ रही है। बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुटु बाबू बंगला के समीप कुम्हार टोली मुंडा घोड़ा में चाल धंसने से भारी नुकसान की सूचना है।बताया जा रहा है कि अवैध खनन के कारण हादसा हुआ और मुंडा धोडा खटाल जमींदोज हो गया है। बताया जा रहा है कि खटाल के पीछे भारी पैमाने पर अवैध कोयला खनन किया जा रहा था।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 14.46.29 3fd9511d

रांची में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण झड़प, करम पूजा समिति अध्यक्ष की पिटाई

कतरास थाना क्षेत्र के रामकनाली ओपी इलाके में खनन हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के दबने की सूचना है। अपुष्टि खबरों के अनुसार, अवैध खनन के दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद शव के साथ मजदूरों के फरार होने की सूचना भी है। वहीं कई लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की भी बात सामने आ रही है। जिसमें से कुछ का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में कराए जाने की बात निकलकर सामने आ रही है। हादसे में तीन बकरी और सात भैंस को बचाने की बात सामने आई है जबकि बीसीसीएल कंपनी की दो बोलेरो वाहन जमींदोज हो जाने की बात कही जा रही है।नागेश्वर यादव और कारू यादव के मवेशी समेत नगदी और जेवरात गोफ में समा गये है। इस संबंध में नागेश्वर ने बताया कि मवेशी के साथ जेवरात व भारी रकम भी गोफ में समा गये है।

See also  बाल पकड़कर खींचा, चलाया थप्पड़, चलती ट्रेन में महिलाओं मचाया तांडव; VIDEO वायरल

image 68

भारत-नेपाल बॉडर से इंडोनेशिया की महिला गिरफ्तार, भारतीय आधार कार्ड-पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद
घटनास्थल के आसपास भारी सँख्या में ग्रामीण व रामकनाली तथा कतरास पुलिस के बल मौजूद हैं। ग्रामीणों ने घटना के लिए अवैध खनन को जिम्मेदार बताया। और मौके पर हजारों बोरी कोयला देखा गया। वहीं घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में बाहरी मजदूर अवैध खनन कार्य छोड़कर वापस जाते हुए भी देखे गए। घटनास्थल के आसपास सैकड़ो की संख्या में कोयला तस्कर के गुर्गे घूम रहे हैं।इस हादसे के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने निकले।मालूम हो यह इलाका डेंजर जॉन में शामिल है। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं।

image 66

पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह के खिलाफ शिकायत, नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर आये कोर्ट के फैसले पर की थी टिप्पणी

दूसरा बड़ा हादसा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर हुआ। बीसीसीएल कतरास स्थित कांटा पहाड़ी में एमपीएल आउट सोर्सिंग कंपनी का सर्विस वैन स्लाइड कर लगभग 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गयी। खदान के नीचे गड्डे में पानी भरा हुआ है।वैन में आउटसोर्सिंग के करीब आधा दर्जन कर्मी मौजूद थे। वैन को निकालने के लिए अधिकारियों की टीम लगी हुई है। सुरक्षा को लेकर कतरास अंचल के सभी थानों की पुलिस, CISF की टीम डटी हुई है. कोल अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।मौके पर बचाव कार्य जारी है।

See also  झारखंड सरकार ने जनगणना की तैयारी को लेकर अधिसूचना जारी की, 2027 मार्च को माना जायेगा आधार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now