- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में विजलेंस की कार्रवाई, बिजली विभाग के अभियंता के कई ठिकानों पर छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

बिहार में विजलेंस की कार्रवाई, बिजली विभाग के अभियंता के कई ठिकानों पर छापेमारी

पटनाः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजलेंस की टीम ने बिजली विभाग के अभियंता प्रणव कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना के अलावा दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर के आवास और कार्यालय को खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारियां मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

G2tXMS0bIAM71lG

पवन सिंह को Y+ कटेगरी की सुरक्षा मिली,11 सुरक्षाकर्मी और दो कमांडो के घेरे में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार
बिहार की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रणव कुमार वर्तमान में दरभंगा में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं। भागलपुर व मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी आज कल वो संभाल रहे हैं।एसवीयू ने उनके खिलाफ पीसी एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 22/2025 दर्ज किया है।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रकृति के पर्व सरहूल पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, वीर बुधु भगत आदिवासी कॉलेज छात्रावास में की पूजा

G2tXMTOWgAAr5aI

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव से मिले JMM के नेता, बुधवार को होगा सीट शेयरिंग का एलान
प्रणव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध रूप से और जानबूझकर लगभग 1,59,52,032 की नजायज संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात वैध आय स्रोतों से कहीं अधिक है। संपत्ति के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कोर्ट से तलाशी वारंट जारी हुआ है। निगरानी की टीम दरभंगा, भागलपुर और पटना में उनके कार्यालयों और आवासीय परिसरों को खंगाल रही है।छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now