पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जेएमएम भी अपनी दावेदारी पेश कर रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन के तहत इस बार चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी यादव के बुलावे पर मंगलवार को जेएमएम के दो वरिष्ठ नेता पटना पहुंचे और सीट सोयरिंग को लेकर चर्चा की।
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को, झामुमो और रालोजपा को राजद अपने कोटे से देगी सीट
विधानसभा चुनाव में आरजेडी अपने कोटे से झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीटें देने जा रही है। जेएमएम की ओर से 12 सीटों की दावेदारी की गई लेकिन माना जा रहा है कि दो से तीन सीटों पर जेएमएम गठबंधन के तहत अपने उम्मीदवार उतारेगी। तेजस्वी यादव झारखंड के तर्ज पर बिहार में भी विपक्ष की एकता दिखाते हुए चुनाव लड़ना चाहते है इसलिए बिहार की दो एसटी सीटों को जेएमएम को देने का मन बना रहे है। बांका का कटोरिया और कटिहार का मनिहारी सीट जेएमएम को दिया जा सकता है। हालांकि जेएमएम चकाई सीट पर भी प्रबल दावेदारी कर रही है क्योंकि इस सीट से वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा जा चुके है।
पवन सिंह, मैथिली ठाकुर के बाद अब अक्षरा सिंह ! बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
मंगलवार को हुई बैठक के दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, आरजेडी महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी, आरजेडी नेता भोला यादव मौजूद थे। वहीं जेएमएम की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे मौजूद थे। माना जा रहा है कि बुधवार को महागठबंधन विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का एलान कर सकती है।








