सुरसंड बीडीओ के 5 ठिकानों पर रेड, कृष्णा राम के पास 21 प्लाट, पटना में फ्लैट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2026

सुरसंड बीडीओ के 5 ठिकानों पर रेड, कृष्णा राम के पास 21 प्लाट, पटना में फ्लैट

पटनाः सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 59.8 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। उनके खिलाफ 75,56,640 रुपये आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। केस दर्जन होने के बाद पटना स्थित निगरानी की विशेष अदाल से सर्च वारंट लिया गया। इसके बाद निगरानी टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने गली नंबर-02 मोहल्ला राजाबाजार, जिला पूर्वी चंपारण स्थित किराए के मकान की तलाशी ली। इसके अलावा सुरसंड प्रखंड जिला सीतामढ़ी स्थित सरकारी आवास और कार्यालय में भी छापा मारा। ग्राम टिकैत, थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक घर में तलाशी ली गई। पटना के मोहल्ला लेखा नगर स्थित साई श्याम स्मार्ट सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-407 में भी सर्च किया गया।

रांची एयरपोर्ट के पास टीटोस रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत प्रिंस खान के नाम पर दी गई थी धमकी
तलाशी के दौरान निगरानी टीम को जमीन के 21 डीड और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। कृष्णा राम पिछले दो साल से सुरसंड में बीडीओ के पद पर तैनात है। निगरानी की टीम जब बीडीओ के पैतृक गांव पहुंची तो ताला बंद था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में ताला तोड़कर तलाशी ली गई। शहर के राजाबाजार स्थित किराए के मकान में भी टीम पहुंची। उस समय कृष्णा राम अपने कार्यालय में मौजूद थे।

See also  घाटशिला से नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, हेमंत सोरेन ने कहा-'ये जीत हर वर्ग के लिए काम करने का परिणाम'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now