विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने 4 घंटे की पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार, दिल्ली वक्फ घोटाले को लेकर घर की ली गई तलाशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2024

विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम, आप MLA ने कहा कि गिरफ्तार करने पहुंची है टीम

दिल्ली: सोमवार की सुबह सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर केंद्रीय एजेंसी की टीम पहुंच गई है। विधायक ने दावा किया है कि ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर पहुंच गए है। चार घंटे पूछताछ करने के बाद ईडी ने आप विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली वक्फ घोटाले में विधायक के घर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। इस दौरान ईडी के सात अधिकारियों ने उनके घर की तलाशी ली।

पाकिस्तान में शॉपिंग मॉल के ओपनिंग डे पर लाठी लेकर पहुंचे लोग, लूट लिया सामान; वीडियो वायरल
दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। अमानतुल्ल्लाह ने कहा है कि “…ED के लोग मेरे आवास पर सर्च वॉरेंट के नाम पर मुझे अरेस्ट करने आए हैं… सर्च वॉरेंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है… मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है… उनका मकसद है केवल मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है… मैं वादा करता हूं कि जो भी मेरे काम अधूरे हैं वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी… मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा… 2016 से यह मुकदमा चल रहा है जिसमें CBI ने खुद कहा है कि किसी भी किस्म का कोई भी भ्रष्टाचार या लेन-देन नहीं हुआ है… मैं आप लोगों को यकीन दिलाता हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि जिससे मैं शर्मिंदा रहूं…”

See also  Samir Mohanty का यूटर्न: बूथ मैनेजमेंट के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रूपये देने की बात से किया इंकार, शिकायत पत्र को बताया फर्जी

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “भले ही सुप्रीम कोर्ट से ED को बार-बार लताड़ मिल रही हो… बावजूद इसके आज आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ED सुबह-सुबह छापा मारने पहुंच गई… दरअसल 2016 में CBI ने एक मामला दर्ज किया था। 6 साल की लंबी जांच के बाद CBI ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ने कोई रिश्वतखोरी नहीं की… उसी मामले में पहले ACB ने पर्चा दर्ज किया और फिर ED ने पर्चा दर्ज किया। जब अमानतुल्लाह खान को ACB से जमानत मिली तो उसमें भी कहा गया कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ रिश्वतखोरी के कोई सबूत नहीं है… ED ने अपने दफ्तर में बुलाकर 13 घंटे तक अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की और आज फिर उसी मामले में ED अमानतुल्लाह खान के घर पहुंच गई… आपकी जांच में आज तक कुछ साबित नहीं हुआ… पहले भी एक बार उनके(अमानतुल्लाह खान) घर पर छापेमारी कर ली गई… चुनाव के ठीक पहले ED छापेमारी करके दिल्ली का माहौल बिगाड़ने के लिए भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रही है… इससे हमारा मनोबल टूटने वाला नहीं है…”

See also  कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक, केशव कमलेश महतो ने बनाई ये रणनीति…

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके चचेरे भाई मिन्नतुल्लाह खान ने कहा, “…उनकी सास का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, वह कैंसर की मरीज हैं…ACB और CBI की जांच के बावजूद अभी तक कुछ नहीं मिला…अब ED जांच कर रही है…”

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “AAP पूरी तरह से अपराधियों से घिरी हुई पार्टी है। जिस पार्टी के मुख्यमंत्री जेल में हैं, कोई किसी घोटाले और कोई किसी घोटाले में अंदर है… कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। अगर अमानतुल्लाह खान पर कोई आरोप हैं तो कोर्ट में उसका फैसला होगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now