नोटों से भरे सूटकेस के साथ सिगरेट का कश लगाते दिखे मंत्री, महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल

VIDEO:नोटों से भरे सूटकेस के साथ सिगरेट का कश लगाते दिखे मंत्री, महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल

डेस्कः महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री शिवसेना नेता संजय शिरसाट की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अचानक बढ़ी हुई संपत्ति को लेकर आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा था। अब शिरसाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिरसाट शॉर्ट्स और बनियान पहनकर बेड पर बैठे हैं और सिगरेट पी रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। उनके बगल ही एक ट्रॉली बैग रखा दिखाई दे रहा है, जिसमें नोटों की गड्डियां भरी हैं। इस वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी दिखाई दे रहा है।

मोहन भागवत ने 75 साल बाद दूसरे को मौका देने की बात कहीं, कांग्रेस ने कहा-ये PM मोदी के लिए संदेश
संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, मुझे देवेंद्र फडणवीस पर दया आ रही है। आखिर उन्हें कितनी बार देखना पड़ेगा कि उनकी इज्जत तारतार हो रही है। मजबूरी का दूसरा नामः फडणवीस। संजय राउत के इस वीडियो को लेकर शिरसाट ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बैग में पैसे नहीं बल्कि कपड़े थे।

Screenshot 2025 07 11 163616 1752231812852

चिराग पासवान के सांसद का कुत्ता हुआ गायब, दो दिनों के बाद ऐसे किया गया बरामद, पप्पू यादव ने ऐसे ली चुटकी
किस मामले में मिसा था आयकर विभाग का नोटिस
इस वीडियो में काले रंग के दो बैग दिखाई दे रहे हैं। एक बैग खुला है जिसमें नोट भरे हुए हैं। वहीं दूसरा बैग बंद है। आयकर विभाग ने उन्हें 2019 से 2024 के बीच बढ़ी संपत्ति को लेकर नोटिस भेजा था। मीडिया से बात करते हुए शिरसाट ने कहा था, ‘कुछ लोगों को मुझसे बहुत दिक्कत है लेकिन उन्हें जवाब मिल जाएगा। सिस्टम अपना काम कर कर रहा है और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। मैं किसी तरह के दबाव में नहीं हूं।’

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
शिरसाट ने कहा था, आयकर विभाग सबकी जांच करता है। हमसे 9 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया था। मैंने जवाब देने के लिए समय मांगा है। हम किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now