- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन IIM के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे रांची, राज्यपाल संतोष गंगवार ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन IIM के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे रांची, राज्यपाल संतोष गंगवार ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रांचीः उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आईआईएम रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उनका स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाली असम विधानसभा चुनाव की कमान, गोसाईगांव में आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
आईएमएम रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति शामिल हो रहे है। इस समारोह में उपराष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में सात मेघावी विद्यार्थियों को मेडल और उपाधि देकर सम्मानित करेंगे। इनमें सत्र 2024-26 के पांच टॉपर एमबीए, एमबीए-बीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-एग्जीक्यूटिव (समर) और एमबीए-एग्जीक्यूटिव (विंटर) शामिल हैं। इसके अलावा दो विद्यार्थियों को स्टूडेंट सिटीजनशिप अवॉर्ड और प्रो अशीष हाजेला अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति संस्थान द्वारा विकसित देश के पहले बी-स्कूल वर्जुअल रियलिटी केस रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 558 विद्याार्थयों को डिग्री प्रदान की जायेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now