वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM मोदी-‘देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी समाज और गरीब’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2024

वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM मोदी-'देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी समाज और गरीब'

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम की वजह से जमशेदपुर में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने नहीं जा सके। इस वजह से उन्होने 6 वंदे भारत को रांची से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में बताया कि देश के लिए अब प्राथमिकता देश के गरीब, आदिवासी , दलित , वंचित और पिछड़ा समाज है। खराब मौसम की वजह से जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाली जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर गए।

Live: पीएम मोदी ने जमशेदपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुआ कार्यक्रम
इससे पहले प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- ‘झारखंड में आज प्रकृति पूजा के पर्व करमा की उमंग है। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं। आज इस शुभ दिन झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। छह नई वंदे भारत ट्रेनें, साढ़े 600 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इस सबके साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवाज योजना के तहत अपना घर। मैं झारखंड की जनता-जनार्दन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं।

See also  हेमंत सोरेन को जेल भेजने से उनकी प्रतिष्ठा हुए नुकसान का जिम्मेदार कौन ? उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्ड़ी ने पूछा सवाल

झारखंड में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन

पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड भी उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किए जा रहे हैं। देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना के चौथे चरण में लगभग 25 हजार नये बसाहट, नये गांव सड़कों से जोड़े जायेंगे। 62 हजार 500 किलोमीटर सड़कें बनाने के लिए कुल 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जायेगी। पीएम मोदी ने झारखण्ड एवं देशवासियों को पीएम आवास और वन्दे भारत ट्रेन समेत करीब 21 हजार करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड के 20 हजार लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। साथ 46 हजार गरीबों का उनके अपने सपनों के घर में गृह प्रवेश कराया गया।

See also  Bihar Chunav Result 2025: बिहार में एनडीए की बढ़त पर लगा पोस्टर, टाईगर अभी जिंदा है...

पीएमएवाई-जी के 32,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 32,000 लाभार्थियों को रविवार को डिजिटल माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित किए और मकानों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। उन्होंने देशभर में पीएमएवाई-जी के 46,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबियां भी सौंपीं। केंद्र ने पीएमएवाई-जी योजना के तहत झारखंड में गरीबों के लिए 1,13,400 मकानों को मंजूरी दी है।

रांची से 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की। मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और ‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’ की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है।

See also  रांची-लोहरदगा ट्रेन की बदहाली देख खुल गई रेलवे की पोल, चमकते-दमकते वंदे भारत पर दाग है आदिवासी जिलों को जोड़ने वाली ये ट्रेन

छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में रविवार को डिजिटल माध्मय से झारखंड, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री का टाटानगर से इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था लेकिन कम दृश्यता और खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार टाटानगर स्टेशन पर उपस्थित थे।ये नयी ट्रेन टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा,देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा मार्गों पर चलेंगी। ये रेलगाड़ियां देवघर (झारखंड) में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में काशी विश्वनाथ मंदिर, कालीघाट, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बेलूर मठ जैसे तीर्थ स्थलों तक आवागमन का समय कम करके क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now