Jharkhand Election: BJP के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, विज्ञापन को हटाने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2024

eci

Jharkhand Election: कांग्रेस ने भाजपा के एक विज्ञापन को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है कि इस विज्ञापन में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेताओं को निशाना बनाया गया है। शिकायत में कहा गया कि विज्ञापन में उन नेताओं पर निराधार आरोप लगाए गए हैं। यही नहीं इसमें इन नेताओं की नकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश की गई है ताकि गलत विमर्श फैलाया जा सके।

निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आग्रह किया कि आयोग विज्ञापन के सभी वीडियो को तत्काल हटाने के निर्देश जारी करे। कांग्रेस नेता ने भाजपा और झारखंड के उसके आधिकारिक फेसबुक हैंडल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।

बोकारो में PM मोदी ने खेला OBC कार्ड, कहा-छोटी छोटी जातियों में तोड़ना चाहती है विपक्ष, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

कांग्रेस नेता ने आयोग को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा कि भाजपा की झारखंड यूनिट के भाजपा4झारखंड पेज पर प्रकाशित विज्ञापन आदर्श आचार संहिता और अन्य चुनावी कानूनों का घोर उल्लंघन है।

See also  गोड्डा में दो नाबालिग बहनों से बलात्कार के दोषी को उम्रकैद

रमेश ने कहा कि 9 नवंबर को प्रकाशित विज्ञापन में झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसमें नेताओं को नकारात्मक और झूठे प्रकाश में चित्रित किया जा रहा है। इसका मकसद उनके खिलाफ झूठा और निराधार प्रचार करना है। एक आरोप यह है कि ये नेता आदिवासी विरोधी हैं, जो अपने निजी एजेंडे को पूरा करने के लिए आदिवासी समर्थक होने की आड़ में एक साथ आ रहे हैं।

बंटोगे तो कटोगे: BJP कार्यकर्ता ने शादी के कार्ड पर छपवाया योगी का नारा

जयराम रमेश ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के तहत कोई भी राजनीतिक दल, नेता या उम्मीदवार विरोधी राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों के बारे में गलत जानकारी के आधार पर चुनाव प्रचार नहीं कर सकता।

कोई भी राजनीतिक दल, नेता या उम्मीदवार ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता है, जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आती हों। भाजपा का विज्ञापन निराधार आरोपों और झूठों से भरा हुआ है। इसका मकसद झारखंड में भाजपा को अनुचित चुनावी लाभ पहुंचाना है।

See also  कुरमी जाति को भी ओबीसी-1 के क्रमांक 6 पर दर्ज कुड़मी-कुर्मी के साथ किया गया शामिल

नौकरियां हड़प रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, झारखंड की बेटियों से शादी कर रहे हैं; अमित शाह का दावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now