पश्चिमी सिंहभूम: जिला अंतर्गत सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में नक्सलियों द्वारा लगाया गया लैंडमाइंस को सुरक्षाबलों ने खोज निकाला।

घटनास्थल से दो शक्तिशाली आईईडी (लैंडमाइंस) बरामद कर लिया जो जमीन में छिपाकर रखे गए थे । विस्फोटक को सारंडा क्षेत्र में तकीनात सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया। दोनों आईईडी को सुरक्षित निष्क्रिय किए गए ।
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंडा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव के समीप कोयना नदी किनारे से सुरक्षाबलों ने जमीन में छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली आईईडी लैंडमाइन बरामद किए हैं। CRPF की 193वीं बटालियन, छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
जमीन के भीतर दोनों IED छिपाकर रखे
जानकारी के अनुसार, बहदा गांव के पास कोयना नदी के किनारे पगडंडी मार्ग के ऊंचे हिस्से में जमीन के भीतर दोनों आईईडी छिपाकर रखे गए थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान की पहचान की। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक टीम की मदद से दोनों विस्फोटकों को निष्क्रिय किया।






