किस करने से जा सकती है इस महिला की जान… जानिए क्यों बनाने पड़े सख्त नियम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2024

viral_news-tiktok

डेस्कः आमतौर पर किस (चुंबन) को प्यार जताने का एक माध्यम माना जाता है। प्यार की यह अभिव्यक्ति बोस्टन स्थित एक TikTok यूजर की जान भी ले सकती है। महिला ने स्वयं इस बात की जानकारी दी है। उसने बताया है कि वह मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम (MCAS) नामक एक बीमारी से पीड़ित है। स्वयं को संभावित खतरे से बचाने के लिए कैरोलीन क्रे क्विन ने अपने पार्टनर के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं। उसने दावा किया है कि नियम उसे यह भी बताते हैं कि कोई उसके साथ रहने के लिए गंभीर है या नहीं।

एक TikTok वीडियो में क्विन ने तीन नियम बताए हैं। महिला ने बताया, ” पहला नियम यह है कि वे मुझे चूमने के 24 घंटे पहले छह मुख्य एनाफिलेक्टिक एलर्जेंस (मूंगफली, पेड़ के नट, तिल, कीवी, सरसों या समुद्री भोजन) में से कुछ भी नहीं खा सकते हैं। दूसरा नियम यह है कि वे मुझे चूमने से तीन घंटे पहले कुछ भी नहीं खा सकते हैं।” तीसरे नियम के अनुसार वह चाहती हैं कि जिस व्यक्ति के साथ वह किस करेंगी वह अपने दांत ब्रश करे।

See also  राज्यपाल से मिलने जा रहे है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सबकी निगाहें राजभवन पर टिकी

क्विन के मुताबिक अगर यह सब कुछ सुनिश्चित नहीं किया गया तो उनका सुखद अनुभव दुखद सपने में बदल सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक उनकी बीमारी के कारण उसकी कोशिकाएं चीजों को गलत तरीके से और गंभीर एलर्जेंस के रूप में पहचानती हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी को वजह से दस्त, उल्टी और सांस की तकलीफ हो सकती है।

कुछ गंभीर मामलों में यह जानलेवा एनाफिलेक्सिस का कारण भी बन सकता है। क्विन को 2017 में MCAS का पता चला था। उन्होंने आगे कहा कि वह परेशानी न बढ़ने के लिए “खाने, जानवरों के फर/रूसी, मोल्ड, धूल, गर्मी और कुछ खास गंध” जैसे ट्रिगर्स से बचती हैं।

उसने एक वीडियो में कहा, “लड़कों को चूमना निश्चित रूप से एक जोखिम है। लेकिन मेरे लिए रोजमर्रा की जिंदगी भी ऐसी ही है। उसने कहा, “लेकिन मैं थोड़ा सोच-समझकर जोखिम लेना पसंद करती हूं ताकि मैं एक पूर्ण और खुशहाल जीवन जी सकूं।” क्विन ने कहा “अगर वह आपको चूमने के लिए कुछ नियमों का पालन करते हैं तो वे स्पष्ट रूप से आपकी परवाह करते हैं। वे स्पष्ट रूप से रुचि रखते हैं और वे कोशिश करने को तैयार हैं।”

See also  हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले ED के अपर निदेशक कपिल राज का कार्यकाल हुआ खत्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now