- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सरायकेला में शराब से लदी वैन पलटी, लूटने की मच गई होड़, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

सरायकेला में शराब से लदी वैन पलटी, लूटने की मच गई होड़, VIDEO

DESK: सरायकेला में रविवार तड़के एक शराब लदी वैन के पलटते ही सड़क किनारे अनोखा नजारा देखने को मिला। हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई। देखते ही देखते कई लोग बोतलें समेटकर चलते बने, जबकि अधिकांश शराब सड़क पर ही टूटकर बर्बाद हो गई।

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित झाबरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार तड़के शराब से लदी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन में लदी शराब की बड़ी खेप सड़क पर बिखर गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन पलटने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। कई लोग बोतलें लेकर वहां से निकल गए, जबकि बड़ी संख्या में बोतलें टूट जाने से शराब बह गई।जानकारी के मुताबिक वैन में करीब 4.62 लाख रुपये मूल्य की ओल्ड मॉन्क ब्रांड की शराब लदी थी। दुर्घटना में लगभग 90 प्रतिशत बोतलें टूटकर नष्ट हो गईं, जबकि करीब 10 प्रतिशत शराब ग्रामीण उठा ले गए।

See also  लातेहार में दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत,चार घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now