Plamu News: व्रजपात से पलामू में तीन बच्चों की मौत

Plamu News

Plamu News: एक ओर जहां  मौसम के बदलाव ने आम आदमी को गर्मी से राहत प्रदान की है, तो दूसरी ओर इसकी वजह से होने वाले वज्रपात की चपेट में आने से राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई है। वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत की खबर है। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची एवं एक किशोर की मौत हुई, जबकि पांकी थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मौत हो गई है।

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात भी हुआ। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी करते हुए दिशानिर्देश दिया था।

वज्रपात से तीन की मौत

पलामू के मोहम्मदगंज अंचल अंतर्गत कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के गाजीबिहरा गांव के लेमुआटीकर टोला निवासी बिनोद पासवान की चार वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी की मौत मंगलवार की शाम वज्रपात से गम्भीर घायल होने के बाद हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के गोलापत्थर टोला निवासी कमेश रजवार के रिश्तेदार के पुत्र 13 वर्षीय बसंत रजवार की मौत वज्रपात में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। किशोर गढ़वा जिलान्तर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे भरत पहाड़ी निवासी जोखन रजवार का पुत्र था। वह अपने फूफा के घर गोलापत्थर आया था। जानकारी के अनुसार वह स्मार्टफोन मोबाइल से घर से बाहर बात कर रहा था, तभी वज्रपात की चपेट में आ गया।

तीसरी घटना पांकी प्रखंड के डेमा गांव में हुई. यहां वज्रपात से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव में मातम छाया हुआ है। किशोर की पहचान की जा रही है। घटना के बाद जिला प्रशासन इनकी जानकारी जुटाने और संभव मदद कर रहा है।

ED का दावाः टेंडर मैनेज करता था मंत्री का PS संजीव, नेताओं और अफसरों को भी देता था कमीशन का हिस्सा

Mayawati ने अपने भतीजे Akash Anand को BSP के नेशनल कोओर्डिनेटर पद से हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला लिया वापस

जमशेदपुर में कारोबारी गुड्डू सिंह के घर ED का छापा, पूर्व रांची डीसी छवि रंजन से रहे है नजदीकी संबंध

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now