Mayawati ने अपने भतीजे Akash Anand को BSP के नेशनल कोओर्डिनेटर पद से हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला लिया वापस

Mayawati ने अपने भतीजे Akash Anand को BSP के नेशनल कोओर्डिनेटर पद से हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला लिया वापस

दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर बहुजन समाज पार्टी से आ रही है जहा पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कि आकाश आनंद में परिपक्वता की कमी है इसलिए उन्हे नेशनल कोओर्डिनेटर पद से हटाया जाता है साथ ही उनको उनको उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से अलग कर दिया गया है।
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आकाश आनंद पर कार्रवाई करते हुए मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा है कि विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

Muslim Reservation वाले बयान पर फंसे लालू तो देनी पड़ी सफाई, मोदी ने कहा- इसी बात की हमें थी आशंका
इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, श्री आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है। जबकि इनके पिता श्री आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेेंगेे। अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now