डेस्कः कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट तेल का टैंकर के पलट जाने के बाद स्थानीय लोग तेल की लूट में लग गए। करीब एक घंटे तक तेल टैंकर से तेल लूट का सिलसिला जारी रहा। जिसे जो मिला वह हाथ में लेकर पहुंचा और टैंकर से तेल भरकर भागने लगा। तेल की लूट में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। तेल लूटने में लोग इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें यह भी अंदाजा नहीं लगा कि टैंकर से पलटने से कोई घायल तो नहीं हुआ। लोग इधर-उधर देखने के बजाय तेल लूटने में मशगूल रहे। लोगों की संवेदनहीनता की वजह से इस घटना में टैंकर का ड्राइवर काफी देर तक टैंकर में फंसा रहा।
हालांकि बाद में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो जिसके बाद से टैंकर के घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल पहुचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल लूट रहे स्थानीय लोगों को खदेड़ा और तेल लूटने से रोका. इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। जानकारी के मुताबिक पाम ऑयल से भरा टैंकर पक्षिम बंगाल के हरदिया की ओर आ रहा था, तभी कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास किसी वाहन से पास लेने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।


कोडरमा घाटी में तेल टैंकर पलटने के बाद लूट की मची होड़ pic.twitter.com/VQdLPukft8
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 5, 2026





