UPI की सर्विस हुई ठप, यूजर्स नहीं कर पा रहे हैं पेमेंट

UPI की सर्विस हुई ठप, यूजर्स नहीं कर पा रहे हैं पेमेंट

डेस्कः देश के कई शहरों में यूपीआई की सर्विस एक बार और ठप हो गई है। शनिवार दोपहर को Unified Payments Interface (UPI) की सर्विस अचानक ठप पड़ गईं। इस दौरान बहुत से लोग UPI से पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी इस आउटेज की जानकारी दी। इस आउटेज का असर Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स पर नजरआया है।

screenshot 2025 04 12 122901

Downdetector से पता लता है कि इस आउटेज की शुरुआत करीब शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुई. इस दौरान Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स UPI पेमेंट नहीं कर पाए। इस दौरान कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।पिछले कुछ दिनों से यूपीआई पेमेंट को लेकर काफी समस्याएं आ रही है। कई बार तो लोग सामान इस्तेमाल करने के बाद पेमेंट नहीं होने से परेशान होते नजर आए। यूपीआई पेमेंट को लेकर आ रही समस्याओं से पता चलता है कि इसपर कितना भार है। अधिकतर लोग अब यूपीआई पर ही निर्भर हो गये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now