मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत से 10 मजदूरों की मौत, 3 घायल

mirzapur accident

यूपी क मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत हो गई। एसपी अभिनंदन ने बताया कि अन्य तीन घायल हैं। तीनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों में सात का शव मिर्जापुर और तीन का भदोही जिले के औराई पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया है।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के किसी गांव के निवासी अजय सरोज समेत 13 श्रमिक औराई में छत की ढलाई का कार्य करने गए थे। रात में एक बजे के करीब जब काम समाप्त हो गया तो सभी श्रमिक एक ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब ट्रैक्टर मिर्जापुर जिले के कटका पड़ाव के पास पहुंचा तो पीछे से आज रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में धक्का मार दिया।

‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला टीचर की मौत

इससे जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रक के चढ़ जाने से दस श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। तब तक आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होते ही एसपी अभिनंदन के निर्देश पर कछवा और चुनार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर सात मृतकों का शव मिर्जापुर मोर्चरी हाउस में भेज दिया। वहीं तीन मृतकों का सब औराई भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। मौके पर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक शहर नितेश सिंह भी पहुंच गए थे।

टेबल टेनिस की गेंद से भी मोटी है इस महिला की जुबान, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now