जमशेदपुर मानवता शर्मसार, 4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़कर फरार हुई मां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

जमशेदपुर मानवता शर्मसार, 4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़कर फरार हुई मां

जमशेदपुरः एक मां अपने बच्चे से कितनी मोहब्बत करती है, इसके हमने अपनी जिंदगी में किताबों में कई उदाहरण देखे हैं। कई कहानियां भी पढ़ी हैं और पूरी दुनिया ये मानती भी है कि मां और उसके बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता है।लेकिन लौह नगरी जमशेदपुर एक ऐसी घटना सामने आई जिसने मां की ममता और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया।
दरअसल,कदमा फार्म एरिया में एक मां अपने विकलांग बच्चे को सड़क पर लावारिस छोड़कर चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला काफी देर तक बच्चे को लेकर कदमा फार्म एरिया में बैठी रही। फिर अचानक उसे वहीं छोड़कर चली गई।घंटों इंतजार के बाद भी जब महिला वापस नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ।
लोगों ने बताया कि बच्चा दिव्यांग है। वह न तो बोल सकता है, न चल सकता है और न ही अपने घर का पता बता सकता है। विकलांग होने की वजह से ही मां द्वारा उसे छोड़ देने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने बच्चे के प्रति सहानुभूति दिखाई और तुरंत कदमा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कदमा थाना पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस का कहना है कि बच्चे को फिलहाल किसी अच्छे NGO या चाइल्ड केयर होम में रखा जाएगा। साथ ही उसकी मां की पहचान के लिए आसपास के CCTV और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

See also  नेतहाट स्कूल में सीनियर छात्रों के रैगिंग से परेशान जूनियर छात्र ने पी लिया फिनाइल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now