- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बीजेपी ने झारखंड के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, वरूण साहू रांची महानगर अध्यक्ष, अजय पंकज को लोहरदगा की कमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2026

बीजेपी ने झारखंड के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, वरूण साहू रांची महानगर अध्यक्ष, अजय पंकज को लोहरदगा की कमान

रांचीः भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद, 27 जिलों में कई पुराने अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी मिली है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है। तीन महीने के गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। वरूण साहू को एक बार फिर से रांची बीजेपी का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी बार महानगर अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद दीपक प्रकाश ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं अजय पंकज को लोहरदगा बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.40.35 PM

हेमंत सोरेन को झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दिए 20 करोड़ रुपए

भारतीय जनता पार्टी ने लोहरदगा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार को बक्सीडीपा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि पार्टी अब जिले में मिशन मोड में संगठन विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीति, चुनाव प्रक्रिया और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी पवन साहू, चुनाव पर्यवेक्षक सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, सह पर्यवेक्षक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र पाण्डेय, चुनाव सह प्रभारी बिंदेश्वर उरांव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अजय पंकज को भाजपा का लोहरदगा जिलाध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी। इसकी औपचारिक घोषणा प्रदेश कमेटी द्वारा की जाएगी।

See also  झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल जारी, अब IAS अधिकारियों के हुए तबादले

WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.41.07 PM

अजय पंकज के जिलाध्यक्ष बनने के निर्णय के बाद पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अजय पंकज का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत करना ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से ही भाजपा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल होगी। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और निरंतर संवाद को भाजपा की सफलता की कुंजी बताया। मीडिया से बातचीत में अजय पंकज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग से भाजपा को लोहरदगा जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

See also  Paytm में भूचालः पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.40.39 PM

बैठक में लोहरदगा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह और ओमप्रकाश सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। नेताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और स्पष्ट दिशा मिलेगी। बैठक में पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्रीचंद प्रजाति, बालकृष्णा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, अजय दुबे, सज्जन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आजातशत्रु, अधिवक्ता देवाशीष कार, अनिल पांडेय, प्रवीण कुमार भारती, लाल विश्वजीत नाथ शाहदेव, जगनंदन पौराणिक, अनिल उरांव, विवेक चौहान, मनीष शिखर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.40.38 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now