लातेहार की दो बहनों के साथ गैंगरेप, पटना के नौबतपुर में हुई घटना,13 लोगों ने बनाया शिकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2026

लातेहार की दो बहनों के साथ गैंगरेप, पटना के नौबतपुर में हुई घटना,13 लोगों ने बनाया शिकार

डेस्कः पटना के नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दोनों बहने मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिला की रहने वाली हैं और मीठापुर में रहकर डांस कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं। नौबतपुर में 13 लोगों ने मिलकर दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि 18 जून को मुन्ना कुमार ने तिलक समारोह में डांस के लिए दोनों को आठ हजार रुपए में बुक किया और स्कूटी से अपने गांव ले गया। इसके बाद मुन्ना, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानू कुमार और अन्य युवकों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि रात भर दोनों बहनों के साथ दरिंदगी हुई 19 जून को सूरज जब दोनों को मीठापुर छोड़ने निकला तो फुटवारीशरीफ के भीड़भाड़ वाले इलाके में बहनों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाना ले गई। इसके बाद नौबतपुर थाने में केस दर्ज किया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तीन नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

See also  पहले चरण में वोटिंग का फ़ाइनल आंकड़ा आया, 66.65 प्रतिशत हुआ मतदान, 1.79% की हुई बढ़ोत्तरी, महिला वोटर्स ने बदल दिया पासा ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now