बिहार में प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

मुजफ्फरपुरः मंगलवार देर शाम जिला स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मुशहरी अंचल के राजस्व कार्यालय से जुड़े रहे प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जावेद और उसके सहयोगी मुशहरी के तरौरा गोपालपुर के राजू साह को जिला स्कूल चाय दुकान के सामने दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा और दो पिलेट जब्त किया है।

ट्रेन से बार-बार बजता हॉर्न सुन घर से बाहर निकले लोग, शराब के लिए पटना में रोक दी Train
प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जावेद रामबाग संस्कृत कॉलेज के पास अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे प्रापर्टी डीलिंग और वर्चस्व व जमीन के विवाद से जोड़कर देख रही है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जावेद 4-5 लोगों के साथ दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जावेद के सीने और पेट में चार और उसके सहयोगी राजू को दो गोलियां लगीं। वारदात कर बदमाश हाथी चौक की ओर निकल भागे।

See also  Jharkhand में विधवा महिला को घर से उठाकर जंगल ले गए बदमाश, किया सामूहिक दुष्कर्म

पाकिस्तान की ओर से किये गये हमले में अबतक बिहार के 3 जवान शहीद, इम्तियाज-रामबाबू के बाद अब सिंकदर ने दी शहादत
प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या के बाद डेढ़ साल तक शहर में भूमाफियाओं के गिरोह शांत रहे। प्लॉट पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत तो हुई, लेकिन सड़क पर गोलियां नहीं चली। हाल में कई विवादित जमीनों को लेकर कई गुटों में भिड़ंत हुई, लेकिन हत्या की वारदात नहीं हुई। मो. जावेद की हत्या से शहर में फिर जमीन के धंधे में वर्चस्व को लेकर हिंसा शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now