रांची में शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2026

रांची में शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो की मौत

रांचीः बुधवार देर रात राजधानी रांची के तमाड़ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह की लौट रही कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि जब सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया और तेज रफ्तार कार सीधे तालाब में जा घुसी। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ने की जताई जा रही है।

See also  गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को छोड़कर भागने की कोशिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now