सरायकेला में दिनदहाड़े डिलीवरी बॉय पर हमला, टोल प्लाजा के पास मारपीट-छिनतई से मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

सरायकेला में दिनदहाड़े डिलीवरी बॉय पर हमला, टोल प्लाजा के पास मारपीट-छिनतई से मचा हड़कंप

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और छिनतई के प्रयास की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद कुछ देर तक टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, ब्लैंकेट कंपनी में कार्यरत डिलीवरी बॉय कुश टुडू रविवार दोपहर करीब 2:55 बजे डिलीवरी के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान दो वाहनों पर सवार तीन युवकों ने उसे टोल प्लाजा के पास रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उससे रुपये की मांग की। विरोध करने पर स्कूटी सवार दो युवकों और बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक युवक ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा छिनतई का प्रयास किया।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि भागते समय एक वाहन का नंबर JH05DL-4479 स्थानीय लोगों ने नोट कर लिया।


पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।आदित्यपुर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

See also  Hemant Soren और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के एक और मामले में बाबूलाल मरांडी को कोर्ट से राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now