- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

गुमला में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले में तीन गिरफ्तार

गुमला में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले में तीन गिरफ्तार

गुमला : जिले के भरनो थाना क्षेत्र में बीती रात दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। सिसई थाना क्षेत्र के एक गांव में लगने वाले जतरा मेला देखने के लिए दोनों नाबालिग बहनें आई थीं। शाम होने पर दोनों बहने पैदल अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर पहुंचे एक युवक ने उन्हें गांव छोड़ देने की बात कहकर स्कूटी पर बैठा लिया। अंधेरा होने पर उन्हें आताकोरा गांव स्थित पतरा के पास सुनसान जगह पर ले गया और अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद 5-6 युवकों ने मिलकर बारी-बारी से दोनों नाबालिग बहनों के साथ जबरन दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

झारखंड के दुमका में प्रेमी बना हैवान! विधवा प्रेमिका को जिंदा जला दिया; पत्नी ने भी दिया साथ

इस घटना के बाद दोनों बहनें किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचीं और परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। अगले दिन पीड़िता की मां भरनो थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला सामने आते ही गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर बीते रविवार की रात भरनो थाना क्षेत्र के आताकोरा गांव निवासी विश्वास उरांव (19 वर्ष), डाडकेशा सरना टोली निवासी बीरबल उरांव (21 वर्ष) और डाडकेशा अम्बा टोली निवासी प्रकाश उरांव (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया। बताया गया कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में 5-6 युवक शामिल थे। जिनमें तीन की गिरफ्तारी हुई है अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, एसआई अभिनंदन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल हैं।

यूपी का भोला प्रसाद झारखंड से करता है कोडिन का काला धंधा, बांग्लादेश तक होती थी सप्लाई?… जानिए FIR में कितने आरोपी ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now