झारखंड के दुमका में प्रेमी बना हैवान! विधवा प्रेमिका को जिंदा जला दिया; पत्नी ने भी दिया साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2025

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेले में लगी आग, पास ही ठंड से बचने के लिए टायर को जलाया गया था

झारखंड के दुमका जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली है। यहां 21 साल की एक विधवा को उसके प्रेमी और पत्नी ने जिंदा जला दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान हो गई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना 13 नवंबर की देर शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में हुई। पीड़िता की पहचान माकू मुर्मू के रूप में हुई है। शिकारीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया कि पीड़िता की मां फूलमणि हंसदा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का इलाज पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बिहार में नहीं चलेगा पुराना फॉर्मूला, बीजेपी और जेडीयू के बीच हो गया मंत्रिपद का बंटवारा; चिराग, मांझी और उपेंद्र को क्या मिला!

See also  पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत, आपराधिक गिरोहों से सांठगांठ और करोड़ों की उगाही का आरोप

इस मामले की जानकारी देते हुए शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी ने कहा कि मुर्मू तीन साल से मोंगला देहरी नामक एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी। अधिकारी ने हंसदा की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 13 नवंबर को देहरी और उसकी पत्नी सीतासाल गांव में मुर्मू के घर गए।

वहां उनके और मुर्मू के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद देहरी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के घर में रखे पेट्रोल को उसके ऊपर डालकर उसे आग लगा दी। उन्होंने बताया कि देहरी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी पत्नी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

रोते-रोते रोहिणी का गला बैठा; बोलीं- लालू, राबड़ी, बहनें साथ; तेजस्वी से झगड़े में सब रो रहे थे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now