झारखंड में ACB की दो बड़ी कार्रवाई, कोडरमा में घूसखोर SI और गुमला में पंचायत सचिव रिश्वत लेगे हुई गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2026

झारखंड में ACB की दो बड़ी कार्रवाई, कोडरमा में घूसखोर SI और गुमला में पंचायत सचिव रिश्वत लेगे हुई गिरफ्तार

रांचीः एसीबी ने झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई की। कोडरमा में चंदवारा थाना में तैनात एसआई और गुमला के विशुनपुर में रिश्वत लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। हजारीबाग की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद चंदवारा थाना में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में विशेष निगरानी इकाई ने BMSICL के DGM के ठिकानों पर की छापेमारी, 96 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति का आरोप
बताया जाता है कि अवैध शराब बरामदगी के एक मामले में केस को रफा-दफा करने या कमजोर करने के नाम पर कांड के अभियुक्त से एक लाख की रिश्वत मांगी गई थी। योजना के तहत गुरुवार को पहली किस्त के रूप में 15 हजार देने का समय तय हुआ था। जैसे ही रकम दी गई, एसीबी की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में जेएलकेएम नेता प्रेम नायक ने बताया कि कांड के कुछ आरोपित उनकी पार्टी के विधायक जयराम महतो के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। उनका आरोप था कि उनसे पैसे की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद विधायक ने प्रेम नायक को मामले में मदद करने को कहा। प्रेम नायक के अनुसार, उन्होंने कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम से बातचीत शुरू की, जहां उनसे ₹1 लाख की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसीबी हजारीबाग को दी। एसीबी की योजना के तहत गुरुवार को ₹15 हजार देने पर टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को चंदवारा थाना क्षेत्र के चीलोडीह में एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में नकली शराब बनाने के मामले का खुलासा पुलिस ने किया था, जिसकी जांच की जिम्मेदारी एसआई पवन कुमार राम को सौंपी गई थी।

See also  लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में "स्वतंत्रता दिवस-2026" की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद दिये गए आवश्यक निर्देश

रांची में गैस की नहीं है कोई किल्लत! पेट्रोलियम कंपनी का दावा, जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी की टीम ने ये गिरफ्तारी विशुनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से की है।
कुएं की मरम्मत के भुगतान के लिए मांगी गयी थी घूस
मिली जानकारी के अनुसार, विशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित चट्टी सेरका पंचायत के निवासी परमेश्वर सिंह ने एसीबी रांची को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में उनकी जमीन पर मौजूद कुएं के रेनोवेशन के लिए उनका नाम फाइलन हुआ था। इसी के तहत उन्होंने मरम्मत का काम पूरा कर लिया। काम खत्म होने के बाद जब वे भुगतान के लिए पंचायत सचिव के पास पहुंचे तो उनसे कहा गया कि शेष राशि निकालने और बिल को स्वीकृति दिलाने के बदले 8 हजार रुपये देने होंगे।
रिश्वत से इनकार, एसीबी से की शिकायत
परमेश्वर सिंह ने घूस देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसीबी रांची को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी अधिकारियों ने प्राथमिक जांच करायी, जिसमें आरोप सही पाये गये।

See also  जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now