पाकिस्तान में टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पुलिस हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

पाकिस्तान में टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पुलिस हिरासत में

डेस्कः पाकिस्तान के रावलपिंडी में रविवार को TV एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई। उनके गले के नीचे गोली लगी थी।राबिया के पति ने दावा किया कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई थी। उसे पता नहीं था कि पिस्टल में गोली भरी हुई है।हालांकि, राबिया के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल हुई बंदूक भी बरामद कर ली है।

पति ने बताया हादसा, पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारी सुखेरा के मुताबिक, घर में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने जांचकर्ताओं को बताया कि राबिया के पति ने गोली चलने की घटना को हादसा बताया था। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी की टीमें घर से सबूत जुटा रही हैं। राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

See also  शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, नवरात्रि के बाद होगी अगली सुनवाई

मौत से कुछ घंटे पहले पोस्ट किया था आखिरी वीडियो
राबिया अहसान ने मौत से कुछ घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के बारे में बात की थी। साथ ही डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया था। बता दें कि राबिया अपने करियर के दौरान हम न्यूज और जीटीवी के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने 92 न्यूज चैनल में भी कार्यक्रम होस्ट किया था।

घटना के समय बेटियां नानी के साथ थीं
TV एंकर राबिया अहसान की 13 और 11 साल की दो बेटियां हैं। रावलपिंडी के सिटी पुलिस अधिकारी हसन सुखेरा ने बताया कि जब गोली चली तब राबिया की दोनों बेटियां घर के लॉन में अपनी नानी के साथ बैठी थीं। पुलिस ने घर में काम करने वाले एक कर्मचारी से भी पूछताछ की है।
पुलिस ने सदर बेरूनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया है। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम घर से सबूत जुटा रही है। राबिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
41 साल की राबिया गुलशनाबाद इलाके में रहती थीं। वे एक प्राइवेट TV चैनल में एंकर और प्रोग्राम होस्ट थीं। इससे पहले वे वरिष्ठ पत्रकार आमिर मतीन और रऊफ क्लासरा के साथ करंट अफेयर्स का कार्यक्रम भी होस्ट कर चुकी थीं।

See also  West Bangal में TMC-BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now