लखनऊ में युवती के कपड़े फाड़े, चेहरे पर रगड़ा जूता, दारोगा पर कई गंभीर आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

lucknow-police news

राजधानी लखनऊ की पुलिस एक बार फिर कटघरे में हैं। एक युवती ने 112 पर छेड़छाड़ की शिकायत की तो उसे ही पुलिस चौकी ले आया गया। उसे गालियां दी गईं और दारोगा ने उसके कपड़े तक फाड़े। मुंह पर जूते रगड़ने और महिला सिपाहियों से पिटाई कराने का आरोप भी युवती ने लगाया है।

अपनी आपबीती सुनाते हुए युवती ने अधिकारियों से गुहार लगाई है। कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो सुसाइड कर लेगी। युवती ने आपबीती का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर डाला है। कहा कि मैं जान दे दूंगी और इसका जिम्मेदार थाना पीजीआई होगा।

युवती के अनुसार पीजीआई थाना इलाके में सेक्टर दस में वह अपने दोस्त से मिलने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसने डायल 112 पर फोन कर शिकायत की। कुछ देर में ही पुलिस आती है और युवती से ही दुर्व्यवहार करने लगते हैं। युवती को कहते हैं कि तुम धंधे वाली हो। इसके अलावा गंदी-गंदी गालियां देते हैं। यह भी कहते हैं कि तुमने शराब पी रखी है।

See also  Anjali Arora पटाया के नाइट क्लब में कर रही हैं डांस, VIDEO सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

रेलवे स्टेशन के पास चल रहा था देह का व्यापार, एक पुरुष-तीन महिलाएं गिरफ्तार; दो की तलाश

युवती ने कहा कि डबल स्टार वाले दारोगा के साथ दो लेडीज सिपाही भी थीं। इसके अलावा एक गाड़ी चला रहा था। उन लोगों ने घसीटकर मुझे गाड़ी में बैठाया और पुलिस ले जाकर पीटा। अपने शरीर के जख्म दिखाते हुए कहा कि मुझे गंभीर चोटें आईं है। दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल स्टार वाले ने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। चौकी के अंदर मेरे मुंह पर जूते भी रगड़े।

कहा कि मुझे केवल न्याय चाहिए। अब इतनी बेइज्जती के बाद मैं जीना नहीं चाहती हूं। मुझे न्याय नहीं मिला तो विधानसभा के सामने जान दे दूंगी। मेरी मौत की जिम्मेदार लखनऊ की पीजीआई पुलिस होगी। फिलहाल युवती की शिकायत पर लखनऊ पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान हादसा

See also  जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now