अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलालचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी, मृतक के पोते ने कहा-JDU उम्मीदवार ने करवाया मर्डर

अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलालचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी, मृतक के पोते ने कहा-JDU उम्मीदवार ने करवाया मर्डर

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले गुरुवार को पटना के मोकामा में हुई हत्या ने तनाव के साथ साथ राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। आरजेडी के नेता और जनसुराज उम्मीदवार के समर्थक दुलालचंद यादव की हत्या मामले में पूर्व बाहुबली विधायक और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। दुलालचंद यादव के परिजनों की शिकायत पर अनंत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली
मोकामा टाल क्षेत्र में प्रभावशाली चेहरो में शामिल दुलालचंद यादव गुरुवार को जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जनसुराज के नेता और परिवार के लोगों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर पहले पिटाई और फिर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं इन आरोपो के बीच अनंत सिंह ने पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह पर इस पूरी साजिश को रचने का आरोप लगाया है। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रही है। मोकामा क्षेत्र के दो बाहुबली 25 सालों के बाद एक दूसरे के सामने चुनाव मैदान में है। अनंत सिंह इस विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी-जेडीयू और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी जीत दर्ज कर चुके है लेकिन इस बार सूरजभान सिंह की पत्नी के चुनाव मैदान में आने और जनसुराज पार्टी से पीयूष प्रियदर्शी के उम्मीदवार बनने से मुकाबला त्रिकोणीय बनता दिख रहा था, इसी बीच जनसुराज समर्थनक दुलालचंद यादव की हत्या ने पूरे मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया है।

फेसबुक देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या
दुलालचंद यादव के पोते के बयान पर अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर और कर्मवीर समेत पांच लोगों पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले गोली मारी गई फिर दुलालचंद पर गाड़ी चढ़ा दी गई। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोकामा के तारतर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस वहां पहुंची तो दो-तीन गाड़िया खड़ी मिली, गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे और उसमें से एक गाड़ी में दुलालचंद यादव का शव पड़ा हुआ था। दुलालचंद यादव पूर्व में इस क्षेत्र के अपराधी रहे है उनपर हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है।

विधायक और आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, चुनाव से पहले बाहुबली पर दबिश
दुलालचंद यादव के पोते रविरंजन ने इस हत्याकांड को लेकर कहा कि ‘मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है, पुलिस और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है, हमें न्याय चाहिए।उनके दादा बाहुबली नेता अनंत सिंह के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हम लोग पढ़े-लिखे हैं, एके-47 वाले नहीं हैं, मेरे दादा ने हमेशा जनता की आवाज उठाई लेकिन अब पुलिस-प्रशासन मौन है और असली अपराधियों को बचाया जा रहा है।’ दुलारचंद यादव के घर की महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने ही हत्या करवाई है, परिजनों ने कहा कि दुलारचंद यादव चुनाव में जनसुराज पार्टी का समर्थन कर रहे थे, इसीलिए उन्हें रास्ते से हटाया गया।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now