पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी बुरी तरह जख्मी

पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या, एक बुरी तरह जख्मी

पलामूः पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार के कुसड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला डायन बिसाही के शक में हत्या का बताया जा रहा है। पड़ोसी पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है।

बाबा ग्रुप व सहयोगी व्यापारियों के यहां तीसरे दिन भी छापेमारी, 4.50 करोड़ जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, विजय भुईयां, हेवंती देवी और बेटे छोटू भुईयां की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई है। वहीं 16 वर्षीय बेटी ममता कुमारी इस हमले में घायल हो गई है। घायल अवस्था में ममता कुमारी को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पटना के बिहटा में ट्रक और ऑटों में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल
पलामू में पति-पत्नी और बेटे की हत्या की जानकारी के बाद पांकी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इस हत्याकांड का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले रवींद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां पर लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

See also  ईचागढ़ में बलि देने के लिए अपहरण, ग्रामीणों की कोशिश से बची जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now