बाबा ग्रुप व सहयोगी व्यापारियों के यहां तीसरे दिन भी छापेमारी, 4.50 करोड़ जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2026

बाबा ग्रुप व सहयोगी व्यापारियों के यहां तीसरे दिन भी छापेमारी, 4.50 करोड़ जब्त

रांचीः बाबा राइस मिल ग्रुप और चावल आढ़तियों के 42 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। अब तक कुल 4.50 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए है। इसके अलावा ज्वेलरी और कई अहम दस्तावेज भी मिले है। यह छापेमारी 29 जनवरी से जारी है। आयकर विभाग को आशंका है कि कच्चे कागजात पर कारोबार कर टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आ सकता है।

एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, विदेश मंत्रालय ने कहा- ‘एक अपराधी की मनगढ़ंत बातें’
अचल संपत्ति का भी मूल्यांकन कर रही
आयकर विभाग की टीम बाबा ग्रुप के कारखानों ,भूमि और अन्य अचल संपत्ति का भी मूल्यांकन कर रही है। इस दौरान बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग के ठिकानों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये नगद जब्त हुए हैं। इसमें से 1.5 करोड़ रुपये बाबा एग्रो फूड के योगेश साहू के ठिकाने से मिले थे। इसके अलावा चावल के आढ़त व्यापारियों से दो करोड़ रुपये नकद जब्त की गयी है।

See also  जिंदा लोगों के वोट कट रहे, वो तिरंगा कैसे फहराएंगे; 15 अगस्त पर तेजस्वी यादव का खुला पत्र

पटना के बिहटा में ट्रक और ऑटों में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल
चोरी, बेनामी लेन-देन और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली
आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि बाबा ग्रुप और उनके सहयोगी कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर कर चोरी, बेनामी लेन-देन और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान नकदी, आभूषण, महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ राइस मिलर्स और ट्रेडर्स ने सरकारी खरीद, पीडीएस और निजी सप्लाई से जुड़े कारोबार में बड़े स्तर पर आय छिपायी थी। जांच अभी जारी है। जब्त दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद अघोषित राशि का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now