चतरा के हंटरगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को हाइवा ने कुचला,विरोध में सड़क जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2026

चतरा के हंटरगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को हाइवा ने कुचला,विरोध में सड़क जाम

चतराः जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।हंटरगंज बाजार के समीप वृद्ध महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
घटना से गुस्साए परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण एनएच-22 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतका के लिए उचित मुआवजे और दोषी वाहन को अविलंब पकड़ने की मांग की।
पुलिस पहुंची मौके पर, समझाने का प्रयास जारी
घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम हटवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

See also  इलेक्शन कमीशन तो केवल डेट तय करेगी, चुनाव तो ED कराएगी, जिसकी पटकथा दो साल से लिखी जा रही है- सुप्रियो भट्टाचार्य
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now