गिरिडीह में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, खत्म हो गया पूरा परिवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2025

गिरिडीह में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, खत्म हो गया पूरा परिवार

गिरिडीहः शनिवार देर रात बगोदर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड़ पर अम्बाडीह मोड़ के पास हुई।

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर 2 पैन ID , दोनों में पिता का नाम अलग, वोटर आइकार्ड तीन
मिली जानकारी के अनुसार, छोटकी सरिया के रहने वाले आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ रांची से सरिया लौट रहे थे।इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

WhatsApp Image 2025 05 17 at 10.53.41 d6f14cfd

Alert: लोहरदगा शहर में घूम रहा है हाथी , दहशत में लोग घरों में दुबके
घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया लेकिन तब तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी। आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

See also  सिमडेगा में ACB की कार्रवाई, शिक्षा विभाग का BPO अनिल खलखो रिश्वत लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now