‘कुआं के पास घड़ा में रख दो 2 लाख रुपये’ TPC उग्रवादियों ने स्कूल बना रहे ठेकेदार से इस तरह मांगी लेवी

tpc demand levy

हजारीबागः बड़कागांव प्रखंड के संसाधन केंद्र तलसवार संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोहादी में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। स्कूल की चारदीवारी निर्माण कर रहे ठेकेदार से टीपीसी के उग्रवादियों ने 2 लाख रुपये की लेवी मांगी है।

जयराम महतो को ट्रक ड्राइवर ने दिया ओपन चैलेंज, झरिया में कोयला लोड करने के बाद बोला-‘पकड़ना आपका काम, भागना मेरा’
स्कूल में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे भोला महतो के नाम धमकी भरा पोस्टर टीपीसी ने जारी किया है। कॉन्ट्रेक्टर भोला महतो ने इस मामले में बताया कि स्कूल की दीवार बनाने की लागत लगभग 14 लाख की है। टीपीसी ने पत्र जारी कर दो लाख लेवी मांगी है।

WhatsApp Image 2025 04 17 at 19.41.14 b007c86d

रांची में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध, इस इलाके में तीन दिनों तक बिक्री पर लगी रोक
टीपीसी के द्वारा जारी पोस्टर के बाद ठेकेदार और मजदूर दहशत में है और चारदीवारी का काम बंद कर दिया है। उग्रवादियों द्वारा जारी किये गये पोस्टर में लिखा हुआ है कि लेवी की राशि कुआं के पास घड़ा में रख दो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो।

TPC उग्रवादियों ने स्कूल में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे ठेकेदार से मांगी लेवी, पोस्टर जारी कर कहा- 'कुआं के पास घड़ा में रख दो 2 लाख रुपये'

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now