- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

आज माघ पूर्णिमा का स्नान, प्रयागराज शहर नो-ह्वीकल जोन घोषित, महाजाम पर योगी सख्त

महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, पहला शाही स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, हेलिकॉप्टर से ले सकेंगे एरियल व्यू, देखिये क्या है खास तैयारी

डेस्कः महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र के साथ प्रयागराज शहर को भी नो-ह्वीकल जोन घोषित कर दिया गया है। शहर से मेला क्षेत्र की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन बुधवार की देर रात तक प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि शहर के अन्य इलाकों में यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहेगी। वहीं, महाजाम को लेकर सीएम योगी सख्त हो गए हैं। उन्होंने कई अफसरों को इसे लेकर फटकार लगाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन व यातायात निगरानी के लिए एएनपीआर व एआई इनेबल्ड कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही, टोल व नजदीकी जिले के अधिकारियों से भी वाहनों के दबाव की लगातार अपडेट जानकारी ली जा रही है।

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह को तेजस बनाने वाली कंपनी HAL पर भरोसा नहीं, खुलकर जता दी नाराजगी

See also  सुन लॉरेंस बिश्नोई, जेल में ही होगी तुम्हारी हत्या; सलमान का जिक्र कर किसने दे डाली धमकी

माघ पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पूर्व मंगलवार की शाम से ही मेला क्षेत्र के साथ ही प्रयागराज शहर में भी मंगलवार शाम से वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। मेला क्षेत्र के कल्पवासियों के लिए भी अलग से यातायात योजना बनाकर सूचित कर दिया गया है। स्नान पर्व समाप्त व भीड़ कम होने के बाद ही कल्पवासियों के वाहन को मेला के अंदर प्रवेश की अनुमति रहेगी।

नो-ह्वीकल जोन में सिर्फ आपातकालीन सेवा जारी रहेगी। इसमें एम्बुलेंस, फायर सर्विस, प्रशासनिक व पुलिस वाहन के अलावा अन्य बेहद जरूरी कार्य पर ही वाहनों का परिचालन होगा। हालांकि प्रयागराज जंक्शन मार्ग, लेप्रोसी चौराहा, बांघड़ धर्मशाला, एमजी रोड, नेहरू पार्किंग सहित शहर से मेला क्षेत्र की ओर से आने वाले प्रमुख मार्गों पर ही नो-ह्वीकल लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों को अनावश्यक रूप से अपने वाहन लेकर निर्धारित मार्गों पर नहीं चलने की अपील की है।

झारखंड में विधानसभा सत्र से पहले प्रभारी मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी, योगेंद्र प्रसाद को गृह मंत्रालय का प्रभार

See also  बरात में भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सोता मिला दूल्हा, करतूत देख लड़की ने शादी से किया इन्कार

पुलिस प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मार्गों व हाईवे किनारे के अलावा प्रयागराज शहर में भी जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थल पर श्रद्धालु अपने वाहन खड़ी कर पैदल मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को संगम नोज के नजदीक नहीं जाने की भी अपील की गई है। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या न हो और यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए नो-ह्वीकल जोन लागू किया गया है।

प्रयागराज में लगातार लंबा जाम लगने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने प्रयागराज में तैनात कई अधिकारियों को आड़े हाथ लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, उच्चस्तर पर मुख्यमंत्री को जाम के कारणों को लेकर रिपोर्ट सौंपी गई है। इसके अधार पर कुछ अफसरों पर कार्र‌वाई की जा सकती है।

रांची में 1996 से बंद बेकन फैक्ट्री को किया जाएगा पुनर्जीवित, मुख्यमंत्री से भी हुई सकारात्मक चर्चाः शिल्पी नेहा तिर्की

See also  हवा में तीन बार गोता खाया विमान, अमृतसर से लखनऊ आ रही फ्लाइट में मच गई चीख-पुकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now