- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी नाबालिग बेटे की हत्या, ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ मर्डर

डेस्कः झारखंड के साहिबगंज जिले में ममता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अवैध प्रेम संबंध उजागर होने के डर से एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को पास के पोखर किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 साल के बच्चे को बोरे में बंद कर चोर ने जंगल में फेंका, ऐसा बचाई गई जान
बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 7 फरवरी 2026 को ग्राम रतनपुर निवासी आयुष कुमार (14 वर्ष), पिता हेमंत कुमार साह की हत्या की सूचना मिली थी।शुरुआत में यह मामला अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का बताया गया था।मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बरहरवा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रेमी रिश्ते में महिला का भंजा लगता है।

दुमका में डबल मर्डर, महिला और 6 साल के बच्ची की हत्या से हड़कंप
मां के अवैध संबंध का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर मृतक की मां मीनू देवी (33 वर्ष) और मृतक के ममेरा भाई रोहित साहा (30 वर्ष), निवासी धरमपुर, थाना रांगा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.आरोपियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे। 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे, जब आयुष के पिता घर पर मौजूद नहीं थे, मीनू देवी ने रोहित साहा को फोन कर घर के पीछे बुलाया। इसी दौरान आयुष कुमार ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और इसका विरोध किया।

698c887bc5e81 sahibganj illicit relationship sahibganj jharkhand 114734224 16x9 1

जमशेदपुर में अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, फायरिंग करते हुए हो गए फरार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
दोनों को डर था कि अगर यह बात बाहर आ गई तो उनका संबंध उजागर हो जाएगा।इसी डर में दोनों ने मिलकर आयुष का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पास के पोखर किनारे छोड़ दिया गया ताकि मामला किसी और दिशा में चला जाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now