रांची के एक मॉल में गर्ल फ्रेंड के लिए किटकैट चोरी करते पकड़े गये तीन युवक, बाहर निकलते समय सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा

रांची के एक मॉल में गर्ल फ्रेंड के लिए किटकैट चोरी करते पकड़े गये तीन युवक, बाहर निकलते समय सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा

रांचीः राजधानी के एक मॉल में गर्ल फ्रेंड के लिए किटकैट तीन दोस्तो ने लिया। करीब आधे घंटे तक शॉपिंग मॉल में घूमने के बाद तीन युवक बिना खरीरदारी करते हुए बाहर निकल रहे थे। बाहर आउट गेट पर पहले से तैनात सिक्यूरिटी गार्ड और मॉल मैनेजमेंट ने तीनों युवकों को बाहर निकलते ही रोका और फिर उनसे शॉपिंग के बारे में जानकारी ली।

झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर, मृतक युवती की चार दिन पहले हुई थी शादी
मॉल के मैनेजमेंट टीम के एक सदस्य ने तीनों युवकों को चेकिंग प्वांट पर रोका। दो युवक बाहर निकल चुके थे तीसरे युवक अंदर ही था। फिर मॉल के मैनेजर ने तीसरे युवक को रोका और कहा कि तुम जो चॉकलेट लेकर बाहर निकल रहे हो वो चॉकलेट कहां है उसकी बिल दिखाओं। तीनों युवकों में से एक युवक ने फौरन जवाब देते हुए कहा कि मैडम से बिल ले चुके है।

कुछ बड़ा होने वाला हैं! सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के प्रसारण पर रोक
इसके बाद मैनेजर तीनों युवकों को लेकर मॉल के अंदर चला गया। इसमें से एक युवक ने अपने हाथों में चोरी की गये किटकैट को छुपाकर रखा था। मॉल के मैनेजर ने उसे पकड़ लिया और इसकी शिकायत थाने और परिवार को देने की बात कही। मैनेजर के इतना कहते ही तीनों युवकों ने सरेंडर कर दिया और अपनी गलती स्वीकार कर ली। जब मैनेजर ने उससे पूछा कि तुम लोग अच्छे परिवार और अच्छे परिवेश के हो तो ऐसा क्यों किया तो युवक ने बताया कि अपनी महिला मित्र को देने के लिए उसने किटकैट ली थी। अगर उसे किटकैट खाना ही होता तो मॉल के वॉशरूम में यहां अन्य कही जगह जाकर खपा सकता था।

पहलगाम टेरर अटैक के बाद झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई: धनबाद से ISIS और HuT से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
मॉल के मैनेजर पुलिस में शिकायत करने की बातें कह रहे थे या फिर परिवार के लोगों मॉल में आकर अपने बच्चों की गलती दिखाने की बातें कर रहे थे। इसी बीच तीनों युवक मैनेजर के सामने गिरगिराने और रोने लगे, इसके साथ ही उन्होने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया। तीनों युवकों के इस तरह से गिरगिराने पर मॉल मैनेजर को दया आ गई और बिना थाने में शिकायत दर्ज कराये उसने तीनों युवकों को छोड़ दिया। तीनों युवकों ने कान पकड़कर ऐसी गलती आगे नहीं करने की कसमें खाई। किटकैट चोरी करते पकड़े गये तीनों युवको की उम्र करीब 18 से 20 साल की थी।

बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल का अजीब फेसबुक पोस्ट, 80 % एकजुट हैं तो 20 % कौन कर रहा विरोध ?

मॉल के मैनेजर ने बताया कि तीनों युवक पढ़ाई कर रहे है, उनके भविष्य को देखते हुए पुलिस में काई शिकायत नहीं की गई, इन तीनों युवकों की गतिविधियों पर मॉल में मौजूद स्टॉफ को शक हुआ था इसके बाद सीसीटीवी से इनकी निगरानी की जा रही थी और आउट गेट पर इन्हे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now