झारखंड में भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूर की मौत, 20 से ज्यादा घायल, धान रोपनी के लिए जा रहे थे बिहार

झारखंड में भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूर की मौत, 20 से ज्यादा घायल, धान रोपनी के लिए जा रहे थे बिहार

डेस्कः झारखंड के पलामू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मजदूरों से भरा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा मजदूर हादसे में घायल हो गए है। सभी मजदूर धान रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के खिलाफ चलगी विभागीय कार्रवाई, राज्य सरकार ने दी अनुमति
मृतकों में से एक राजू भुइयां गढ़वा के चीना के सिगसिगा कला के रहने वाले थे। राजू को MMCH में मृत घोषित कर दिया गया है। सभी मृतक और घायल गढ़वा के चीना के सिगसिगा और रंका के उदयपुरा के रहने वाले हैं।

बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी, कवर पर राहुल गांधी की फोटा, BJP ने बोला हमला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गढ़वा के रंका और रमकंडा से मजदूरों का जत्था धान की रोपनी के लिए पिकअप पर सवार होकर शुक्रवार को बिहार जा रहा था। इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद पिकअप भीषण हादसे का शिकार हो गई।

नीतीश सरकार के मंत्री जीवेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, नकली दवा केस में दोषी करार, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की मौत अस्पताल में हो गई। जबकि 20 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप पर 30 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now