डेस्कः झारखंड की गुमला पुलिस के कारनामे एक के बाद एक सामने आ रहे है। महिला सिपाही के साथ दो थानेदार की तस्वीर सामने आने और उसके बाद गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद एक और एएसआई का अश्लील वीडियो ने सनसनी फैला दी है। हालांकि लाइव दैनिक उस अश्लील वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
ताजा मामला विवादों में रहने वाले उस एएसआई मनोज कुमार पासवान की है जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। एएसआई के कथित तीन-तीन वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। जेल से निकलने के कुछ ही समय के बाद उसका अश्लील वीडियो आया है। एएसआई वर्तमान समय में गुमला में पोस्टेड है।
क्या है पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि इस एएसआई का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले एक महिला सिपाही और एक सहायक महिला पुलिसकर्मी ने इस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। महिला सिपाही का आरोप था कि उसके पति की मृत्यु के बाद नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात उक्त एएसआई से हुई थी। आरोप के मुताबिक, एएसआई ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।पीड़िता ने यह भी शिकायत की थी कि आरोपी ने चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और शिकायत करने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देता था। इसी मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद एएसआई को जेल भेजा गया था।


