खूंटी में पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मचारी को लगी गोली, धमकी भरा पर्चा छोड़कर राँची की ओर हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2026

खूंटी में पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मचारी को लगी गोली, धमकी भरा पर्चा छोड़कर राँची की ओर हुए फरार

खूँटी: राँची-खूँटी मुख्य मार्ग स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी घायल हो गया। अपराधी वारदात के बाद संगठन के नाम से धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने केबिन में घुसकर कर्मचारी अमित कुमार (25) पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली अमित के पैर में लग गई। अपराधियों ने मौके पर पर्चा छोड़ा और राँची की ओर भाग निकले।

WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.46.36 AM
घायल अमित कुमार घाघरा गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर खूँटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से धमकी भरा पर्चा और तीन खोखा बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

See also  झारखंड में दुकान के अंदर लड़की से रेप, पूर्व सैनिक ने की हैवानियत की हदें पार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now