- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

झारखंड में दुकान के अंदर लड़की से रेप, पूर्व सैनिक ने की हैवानियत की हदें पार

गुमला में अगवा कर दो नाबालिग से गैंगरेप, चार गये जेल

झारखंड के चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी अंजर हाइबुरु मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने दुकान के अंदर जबरन नाबालिग के साथ रेप किया।

जानकारी के मुताबिक, वह गांव में किराना दुकान भी चलाता है। गुरुवार को दिन के लगभग 11बजे एक नाबालिक लड़की उसके दुकान में कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। उसे बहला फुसलाकर अपने दुकान के अंदर ले गया और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता की मां भी बेटी को खोजते हुए दुकान पहुंच गई।

धनबाद के बड़े रेस्टोरेंट न्यू बॉम्बे स्वीट्स के खाने में निकला कीड़ा, FSO की छापेमारी में कई खाने के सामान एक्सपायर डेट के मिले

इस दौरान बेटी को दुकान से रोते हुए निकलते देखा। रोने के कारण पूछने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताया। इसके बाद ग्रामीण मुंडा को घटना की जानकारी दी गई। शनिवार को आरोपी अंजर के खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म करने का शिकायत दर्ज कराई गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि इस समय जांच प्रक्रिया चल रही है। पीड़िता का कल मेडिकल व न्यायालय में 164 का बयान कलमबंद कराया जाएगा।

See also  भारत के एयरस्ट्राइक के बाद संसद में रोने लगे पाकिस्तान के सांसद, कहा-'हम बड़े गुनहगार है,अल्लाह हिफाजत करें'

आदिवासी समाज अन्य समाजों से बिल्कुल है अलग, 2025 में लाएंगे अलग पॉलिसी- आदिवासी महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now