प्यार नहीं, साफ बेशर्मी है… मेट्रो स्टेशन पर कपल की हरकतें देख लोगों का फूटा गुस्सा, VIDEO

couple in metro train

डेस्कः मेट्रो स्टेशन या दूसरे पब्लिक जगहों से कई बार प्रेमी जोड़ों की आपत्तिजनक विडियो सामने आती रहती हैं। कई बार इस तरह की वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी देते है। अब हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक रूप से प्यार जताने के चक्कर में कपल ने कथित तौर पर सारी सीमाएं लांघ दीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

घटना कथित तौर पर बेंगलुरु के मदवारा मेट्रो स्टेशन का है जहां यह वायरल वीडियो फिल्माया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे ‘कर्नाटक पोर्टफोलियो’ हैंडल नाम की एक पेज ने शेयर किया था। वीडियो में एक युवा जोड़ा ट्रेन में चढ़ने के लिए इंतजार करते समय अभद्र हरकत करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में उनके आसपास कई यात्री दिखाई देते हैं जिनमें कई बुजुर्ग भी शामिल थे। कुछ लोग जोड़े की इस हरकत से बेहद असहज दिखाई दे रहे थे।

रांची में NIAके जज को दी गई धमकी, नक्सली को जेल से छोड़ने को जिक्र, थाने में दर्ज हुआ मामला

वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज थे। फुटेज को देखकर लोगों ने कई तरह प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर ने मेट्रो अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग भी की है। एक यूजर ने टिप्पणी की, “क्या हम अगली पीढ़ी के लिए इस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं?” वहीं एक अन्य शख्स ने तंज कसते हुए लिखा, “अब मेट्रो स्टेशन डेटिंग स्पॉट के रूप में भी काम करने लगे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यही कारण है कि बुजुर्ग पीक ऑवर्स के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करने से बचते हैं।”

कुछ लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक हरकत बताई। यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु कभी ऐसा नहीं था। हमारे शहर को क्या हो रहा है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह प्यार नहीं है। यह साफ बेशर्मी है।” हालांकि कुछ लोगों ने वीडियो को फिल्माने और पोस्ट करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और इसे निजता का उल्लंघन बताया। एक यूजर ने लिखा, “दो गलतियां मिलकर एक सही चीज नहीं बनतीं। बिना सहमति के किसी की रिकॉर्डिंग करना भी दिक्कत की बात है।”

मां को गाली कैसे दी… WhatsApp पर हुई लड़ाई सड़क पर पहुंची, हाईप्रोफाइल सोसाइटी में जमकर हुआ तमाशा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now