झारखंड में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2025

आज से 20 जुलाई तक रांची सहित 10 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है। यहां बिहार में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के संताल और पलामू प्रमंडल सहित चार जिलों हजारीबाग, कोडरमा, चतरा में सोमवार को कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में विभिन्न जिलों में अगले चार दिन तेज हवा के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में रांची में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

मौसम विभग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान हजारीबाग में सबसे अधिक 78.4 मिमी बारिश हुई। गोड्डा में 73 मिमी, लातेहार में 57 मिमी, गढ़वा 54 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 38.4 मिमी, हजारीबाग में 37.6 मिमी, पाकुड़ में 33.6 मिमी के अलावा अन्य क्षेत्रों में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश हुई।

चुनाव आयोग को घेरने में खुद फंस गए तेजस्वी यादव, दो वोटर आईडी कार्ड को लेकर पटना के थाने में शिकायत दर्ज

See also  रांची में BJP ऑफिस के पास तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

राज्य में एक जून से लेकर तीन अगस्त तक 788.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह 538.7 मिमी की सामान्य बारिश से 46% अधिक है। वहीं, रांची में इस समयावधि में 992 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य वर्षापात 556.1 मिमी से 78 फीसदी अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिमी-उत्तरी भाग पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैल गया है। इसके चलते झारखंड के उत्तरी भाग के जिलों में बारिश हो रही है। ऐसे में अगले चार दिन के लिए भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्यभर में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ेंः

50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी; बेटी पहुंची थाने

See also  मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन जंगली हाथियों की मौत

अब कैसी है झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत, आज होगा एप्निया टेस्ट

लोहरदगा का फैजान युवाओं को ISIS से जोड़ने की चला रहा था मुहिम, NIA की रिपोर्ट और कोर्ट में दिये गए बयान से खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now