रांचीः रविवार के बाद सोमवार को भी झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब मंगलवार यानी 16 सिजंबर को राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं झारखंड के 12 अन्य जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।राजधानी रांची में रविवार की तरह सोमवार को भारी बारिश हुई,ये बारिश मंगलवार को भी जारी रहेगी।Jharkhand weather update
बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश पर बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार तक तक भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।आईएमडी ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
कोल्हान में लगातार बारिश से बढ़ी मुसीबत, चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी में बाढ़ के हालात, घरों में घुसा पानी
मौसम अधिकारी ने कहा कि इसी तरह का ‘ऑरेंज’ अलर्ट लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के लिए जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ और गिरिडीह के लिए 16 सितंबर की सुबह से 24 घंटे के लिए और 17 सितंबर की सुबह से 11 जिलों के लिए समान अवधि के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
रविवार दोपहर से रांची में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे से 24 घंटों में शहर में 40.8 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि झारखंड में 1 जून से 15 सितंबर के बीच 20 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान राज्य में सामान्य 920.8 मिमी बारिश के मुकाबले 1100.5 मिमी बारिश हुई।अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 59 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। उसके बाद सरायकेला-खरसावां में 53 प्रतिशत और रांची में 49 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पाकुड़ जिले में 15 सितंबर तक 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।
झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
भारी बारिश ने न केवल सब्जी उत्पादकों को प्रभावित किया, बल्कि दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों में भी बाधा डाली। रांची की कई पूजा समितियों के अनुसार, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण उन्हें अपनी थीम को आकार देने में परेशानी हो रही है। मूर्ति निर्माताओं को भी बारिश के मौसम में मूर्तियों को सुखाने में इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आनंद ने कहा कि पूजा समितियों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस साल दुर्गा पूजा मानसून के आखिरी चरण में मनाई जाएगी।





